स्थानीय निकायों द्वारा मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन
श्रीगंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव 2024 के दृष्टिगत नगर निगम, नगरपरिषद, नगरपालिकाओं में स्वीप प्रभारी मनोनीत कर स्थानीय संस्थाओं, क्लबों से समन्वय कर मतदाता जागरूकता संबंधी गतिविधियां आयोजित की जायेगी।
जागरूकता के लिये वीएचए के माध्यम से मतदाता सूची में नाम देखने, हेण्डसऑन जानकारी, वीएचए सक्षम केवाईसी, सी-विजिल, वोटर पोर्टल व हेल्प लाईन 1950 की जानकारी, मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी जाये। विशेष योग्यजन के लिये व्हीलचेयर तथा सहयोग के लिये लगाये गये वॉलिंटियर्स, मतदान केन्द्र पर छाया, पीने का पानी, बैठने की सुविधा की जानकारी तथा मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जाये।
वोटर हेल्पलाईन 1950 का उपयोग करे
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के दौरान कोई भी नागरिक व मतदाता टोल फ्री नम्बर वोटर हेल्पलाईन 1950 का उपयोग कर सकेंगे।