सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर दिलवाई मतदाता जागरूकता की शपथ
सवाई माधोपुर। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रेल्वे के आधुनिकीकरण के वर्चुअल संबोधन कार्यक्रम का आयोजन रेलवे स्टेशन परिसर सवाई माधोपुर में किया गया।
इस दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी हरिराम मीणा ने आगामी लोकसभा आम चुनाव, 2024 से संबंधित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिको को स्वीप जागरूकता से संबंधित जानकारी प्रदान की। वहीं स्वीप टीम सदस्य अजय शर्मा ने मतदाता जागरूकता की शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम के दौरान स्वीप सहायक प्रभारी नीरज भास्कर, स्वीप टीम सदस्य मनोज पाराशर, पारस चंद जैन, चंद्र मोहन जांगिड़, राजेंद्र वर्मा उपस्थित रहे।