Dark Mode
मटून में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता रैली

मटून में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता रैली

उदयपुर । भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम चुनाव 2023 के अंतर्गत स्वीप गतिविधियों के तहत जिले में सतत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। मुख्य आयोजन अधिकारी पुनीत शर्मा ने बताया कि मंगलवार को उदयपुर के गिर्वा ब्लॉक स्थित राउमावि मटून में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन कर विद्यार्थियों व स्थानीय लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई।
रेजीडेंसी में बताई हेल्पलाइन ऐप की प्रक्रिया
वहीं राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रेजीडेंसी में भी छात्राओं व शिक्षिकाओं को मतदान के प्रति जागरूक करते हुए 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नए मतदाताओं को वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से पंजीकरण करने की प्रक्रिया समझाई गई एवं मतदाता सूची संबंधी विभिन्न प्रपत्रों की जानकारी दी गई। इन जागरूकता गतिविधियों में स्वीप प्रकोष्ठ के समन्वयक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ व देवीलाल गर्ग ने सेवाएं दी। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!