रामासनी बाला में मतदाता जागरूकता रैली आयोजित
सोजत। समीपस्थ ग्राम रामासनी बाला के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा संस्था प्रधान श्यामसिंह लखावत के निर्देशानुसार स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया । रैली को कार्यवाहक प्रधानाचार्य नवनीत राय 'रुचिर' ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रामासनी बाला के बूथ लेवल अधिकारी मोहनलाल सीरवी ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाता जागरूकता रैली में विद्यालय के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बैनर , पोस्टर व तख्तियों सहित नारे लगाते हुए गाँव के विभिन्न गली-मोहल्लों में घूम कर लोगों को प्रलोभनों से बचते हुए शतप्रतिशत मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया । बीएलओ सीरवी के अनुसार रैली में वरिष्ठ शिक्षक भरत राम देवासी , कृष्णपाल सिंह लखावत , ललित कुमार ओझा , संगीता बागड़ी , अंजना कुमारी , मनीषा मीणा , सारिका व्यास , तरूणा चौहान , कनिष्ठ सहायक मुख्तार अहमद आदि ने भागीदारी निभायी।