ग्राम पंचायत सालरी के ग्राम डावल में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन
सुनेल। सुनेल पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सालरी के ग्राम डावल में स्विप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाएं बच्चों ने गांव में रैली निकालकर मतदाताओं को जागरूक किया जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उषा सेन सहायिका रिंकू सेन ने नारो की तख्तियां बनाकर लोगों को प्रेरित किया। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी बल्लू सिंह गुर्जर,कनिष्ठ सहायक बद्री लाल शर्मा नरेगा मैट राम भरोसी सेन, आशा भेरी बाई सेन उपस्थित रहे।