रैली निकालकर मतदाताओं को मतदान के प्रति किया जागरूक
फतेहपुर शेखावाटी। आज शहीद मो. इकराम खां राजकीय उ. मा. वि., रोलसाबसर में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए स्काउट छात्र-छात्राओ व शहीद मो. इकराम खां राजकीय उ. मा. वि., रोलसाबसर व महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम उ. मा. वि., रोलसाबसर व अमृतनाथ कॉलेज, रोलसाबसर के विद्यार्थियों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी, जिसको फतेहपुर तहसीलदार फतेहपुर श्री रामचन्द्र गुर्जर व रामगढ तहसीलदार श्री जय सिंह ने हरी झण्डी दिखाई । श्री गुर्जर ने छात्र-छात्राओ से अधिकाधिक मतदान करने की अपील करते हुए बताया कि अपने आस पास के मतदाताओ को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।श्री जय सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में हमे देश की लोकतांत्रिक प्रणाली को ओर अधिक मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए जिसमें युवाओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है तथा सभी व्यक्ति अधिक से अधिक ई. संकल्प लेकर मतदाता जागरूकता भागीदारी निभाए 7 रैली का नेतृत्व स्काउट कैम्प चीफ श्री मोतीराम माहिचा व सहायक स्वीप प्रभारी श्री धन्नाराम मीणा ने किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री गोपाल बरवड, उस्मान अली, अब्दुल मुबारिक अली, अमरचन्द सैनी, सीमा तिवाड़ी, हरिशंकर शर्मा, राजेश टांडी, हरिश्चन्द्र वर्मा, लोकेन्द्र कृष्ण शास्त्री सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।