25 नवम्बर को मतदान दिवस को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा
मतदान दिवस को अधिक से अधिक मतदाता मतदान करेंः जिला निर्वाचन अधिकारी
गंगानगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा आम चनुव 2023 के दौरान गंगानगर क्षेत्र की 6 विधानसभाओं में 25 नवम्बर 2023 को होने वाले मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक मतदान हो, को लेकर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने 6 विधानसभाओं के समस्त पंजीकृत मतदाताओं से अनुरोध किया है कि वे मतदान दिवस के दिन अपने-अपने मतदान केन्द्र पर जाकर मतदान जरूर करे।
जिला कलक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अंशदीप ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सादुलशहर, गंगानगर, करणपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ व सूरतगढ़ में मतदान दिवस के दिन पंजीकृत सभी मतदाता मतदान करे, इसके लिये विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्थानीय निकायों में कचरा संग्रहण वाहनों पर मतदाता जागरूकता संबंधी ऑडियो संदेश का प्रसारण कर मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि आयोग के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदाताओं को जागरूक करे।