Dark Mode
मतदान जागरूकता की दिलवाई शपथ

मतदान जागरूकता की दिलवाई शपथ

झालावाड़। लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए आमजन को मतदान हेतु जागृत करने के लिए 01 जनवरी 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी परिवार जनों का मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित वोटर हेल्पलाइन ऐप, सी विजील ऐप, सक्षम एवं केवाईसी ऐप , की विस्तृत जानकारी दी गई व सभी ऐप विधालय स्टाफ,आमजन को डाउनलोड करने के बारे में अपील की गई।

 

सभी छात्र छात्राओं, विधालय स्टाफ को जिला स्वीप टीम सदस्य मुकेश नागर द्वारा मतदान जागरूकता की शपथ दिलवाई गई, मतदान तिथि की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को पिछले चुनाव में मतदान नहीं करने वाले मतदाताओं की सूची बनाकर मतदान के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। बीएलओ को सहयोग कर मतदाता पर्ची समय पर सभी मतदाताओं को वितरित करने के लिए समझाया।

 

शहरवासियों में मतदाता जागरूकता हेतु छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गई। रैली को आंगनबाड़ी सहायिका मंजु कुमारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।। इस दौरान जिला स्वीप कोर्डिनेटर जीतमल नागर, प्रधानाध्यापिका अंजुम आरा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भूरी मीणा,विधालय स्टाफ, जिला स्वीप टीम सदस्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!