Dark Mode
बागोरिया ग्राम पंचायत में मतदान जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

बागोरिया ग्राम पंचायत में मतदान जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित

भोपालगढ़। विधानसभा चुनाव 2023 में अधिक अधिक मतदान करवाने एवं मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम का बुधवार को ग्राम पंचायत बागोरिया में आयोजित किया गया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी राम जीवन देवड़ा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने की जागरूकता को लेकर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मतदाता जागरूकता से जुड़े पोस्टर वितरित कर अभियान को घर घर और ढाणी -ढाणी तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। देवड़ा ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने तथा अपनी मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने को लेकर स्वीप अभियान के जिला प्रभारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार बुधवार को बागोरिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवाओं को मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी मतदाताओं से आगामी 25 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रेरित किया । साथ ही उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं युवाओं को मतदान से संबंधित विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एवं अलग-अलग तरह से वोटर हेल्पलाइन एप ,सी विजुअल एप आदि के उपयोग के बारे में युवाओं को अधिक अधिक बताने एवं इस एप को डाउनलोड करने को लेकर जागरूक बनाने का भी आह्वान किया। इस दौरान सरपंच एवं पहली बार मतदान करने वाली युवा ,महिलाएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!