Dark Mode
ढोल, नगाड़ों के साथ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

ढोल, नगाड़ों के साथ मतदान जागरूकता कार्यक्रम

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव, 2024 के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायत विजयपुर व अमरपुरा में स्वीप गतिविधि के अंतर्गत गांवो में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ढोल, नगाड़ों के माध्यम से प्रचार-प्रसार कर रैली निकाली गई। बूथ अवरनेस ग्रुप व हेला टोली की मीटिंग का आयोजन कर 26 अप्रैल को चुनाव दिवस पर किए जाने वाले दायित्वों के बारे दिशा निर्देश दिए गए।

इस कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी, महिला सुपरवाइजर, ग्राम रोजगार सहायक, समस्त बीएलओ, समस्त आंगनवाड़ी स्टाफ सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!