Dark Mode
पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से शेष रहे कार्मिकों का मतदान आज

पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान से शेष रहे कार्मिकों का मतदान आज

डूंगरपुर। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार लोकसभा आम चुनाव-2024 के तहत आरएसी कार्मिकों के मतदान के लिए 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन डूंगरपुर में सुविधा केन्द्र स्थापित किया गया था। उक्त दिवस पर मतदान से शेष आरएसी कार्मिक एवं पुलिस कार्मिक जो प्रथम चरण के मतदाता हैं, जिनके पोस्टल बैलेट प्राप्त हो चुके हैं, उनका पोस्टल बैलेट से मतदान के लिए 9 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक रिजर्व पुलिस लाइन डूंगरपुर में सुविधा केन्द्र स्थापित किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कुलराज मीणा ने बताया कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी डूंगरपुर को उक्त सुविधा केन्द्र के लिए एक काउण्टर स्थापित करने और एक प्रभारी अधिकारी एवं मतदान के लिए आवश्यक कार्मिक नियुक्त करने के निर्देश दिए हैं। घोषणा पत्र के सत्यापन के लिए राजपत्रित अधिकारी भी उनके पद की मोहर सहित नियुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं। मतदान में प्रयुक्त होने वाले पोस्टल बैलेट को कोषालय डूंगरपुर से मतदान केन्द्र स्थल तक ले जाना एवं मतदान की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् पोस्टल बैलेट पुनः स्ट्रोंग रूम में जमा कराने की प्रक्रिया निर्वाचन विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!