Dark Mode
बच्चों को दिलाई मतदान की शपथ

बच्चों को दिलाई मतदान की शपथ

चित्तौड़गढ़। लोकसभा आम चुनाव अन्तर्गत मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कुम्भानगर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में जिला स्वीप टीम सदस्य रेखा चौधरी ने बच्चों से मतदान संकल्प पत्र भरवाकर कहा कि बच्चे मजबूत लोकतंत्र का भविष्य है । विधार्थी वर्ग ही अपने-अपने परिवार के ब्रान्ड एम्बेसेडर की भूमिका निभा कर शत-प्रतिशत मतदान करवा सकते है।

 

पारस टेलर ने सभी बच्चों से लोकसभा चुनाव संबंधी प्रष्नौत्तरी के सवाल-जवाब कर मतदान का महत्व समझाया। संस्था प्रधान सहित विद्यालय स्टाफ ने मतदान की शपथ भी ली । इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नारेला में भी मतदान शपथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!