Dark Mode
राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान

राजस्थान में 12 सीटों पर कम हुआ मतदान

जयपुर। राजस्थान में 12 सीटों पर हुए पहले चरण के मतदान ने बीजेपी को बेचैन कर दिया और कांग्रेस को गणित में उलझा दिया है। दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के नेताओं की नींद उड़ती हुई दिखाई दे रही है। राजस्थान में बारह सीटों पर 2019 के मुकाबले 12 सीटों पर मतदान गिरने से यह तो साफ है कि परिणाम वैसा नहीं रहेगा। यह चुनाव पूरी तरह से कन्फ्यूज कर देने वाला चुनाव है।

दरअसल मतदान के दौरान जरा भी लोगों में उत्साह नहीं देखा गया। जो लोग वोट डालने पहुंचे, उनके चेहरों पर न तो मोदी लहर का जिक्र था और ना ही विपक्ष के मुद्दाें का। राजनीतिक विश्लेषकों को भी अनुमान लगाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक तथ्य पर जरूर सबकी सहमति सामने आई है कि इस बार बीजेपी को राजस्थान में 25 में से 25 सीटें नहीं मिल रही है।

खास बात यह है कि इन 12 सीटों पर 5 से 9 प्रतिशत की गिरावट आई है। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति सीटों पर भी पिछली बार के मुकाबले मतदान कम हुआ है। यही नहीं राजधानी की दोनों सीटों पर मतदान में कमी रिकार्ड की गई है।

यहां देखें कहां मतदान में कितनी गिरावट

लोकसभा – 2019 – 2024 – मतदान में कमी (प्रतिशत)गंगानगर – 74.39 – 65.64 – 8.75बीकानेर – 59.24 – 53.96 – 5.28चुरू – 65.65 – 62.98- 2.67झुंझुनूं – 61.78 – 52.29 – 9.49सीकर – 64.76 – 57.28 – 7.48जयपुर ग्रामीण – 65.00 – 56.58 – 8.42जयपुर – 68.11 – 62.87 – 5.24अलवर – 66.82 – 59.79 – 7.03भरतपुर – 58.81 – 52.69 – 6.12करौली-धौलपुर – 55.06 – 49.29 – 5.77दौसा – 61.20 – 55.21 – 5.99नागौर – 62.15 -57.01- 5.14

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!