Dark Mode
भाद्राजून में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान से संबंधित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाद्राजून में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान से संबंधित कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाद्राजून। कस्बे में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में मतदान से सम्बंधित कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान सहित अधिकारियों की मौजूदगी में स्थानीय विद्यालय अमर ज्योति स्कूल में छात्र छात्राओं को लोकतंत्र मे मतदान का महत्व व बैनर के माध्यम से विस्तार पूर्वक चुनाव से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा विद्यार्थियों ने चुनाव से संबंधित 25 नवम्बर की मानव श्रृंखला बनाई गई। जिसमें उपखंड अधिकारी चौहान सहित अधिकारियों ने भी मानव श्रृंखला में भाग लिया। साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ जिसमें मतदान से सम्बंधित रंगोलियां बनाई गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी कुसुमलता चौहान ने कहा कि युवावर्ग की लोकतंत्र में भागीदारी हो, कोई भी पात्र व्यक्ति मताधिकार से वंचित न रहे। जो भी विद्यार्थी 18 वर्ष का हो वह अपना नाम बीएलओ के द्वारा अपना नाम अवश्य जुड़वा लेवे। अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाशचन्द्र चौधरी, सहायक विकास अधिकारी कुन्दनसिंह, व्यवथापक सुरेश राजपुरोहित, प्रभारी रणजीतसिंह, विजयलक्ष्मी दवे, कानाराम, दीपक कुमार, वरदाराम, सुरेश कुमार, केवलराम, भानाराम, बालाराम, अमरसिंह, मुकुल कंसारा, दिनेश मालविया, राहुल शर्मा सहित विद्यालय के शिक्षक गण और छात्र-छात्राएं काफी संख्या में मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!