Dark Mode
लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान संकल्प का आयोजन

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान संकल्प का आयोजन

सीकर। सामाजिक कार्य में अग्रणीय संस्था मदद फाउंडेशन द्वारा हर्षनाथ मंदिर ने लोकतंत्र को मजबूत करने हेतु मतदान जागरूकता कार्यक्रम किया गया जिस ने भक्तो और पुजारी परिवार द्वारा मतदान का संकल्प लिया गया। हर्षनाथ मंदिर के विजय पुजारी ने कहा की जानते हैं, हमारा भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां पर हर व्यक्ति जो अपनी 18 साल की उम्र पूरी कर चुका है, उसे वोट डालने का अधिकार है।जनता के द्वारा अपने खुद के प्रतिनिधि को मतदान करके चुना जाता है। मतदान का महत्व जनता और प्रतिनिधि दोनों के लिए बहुत अधिक होता है। इसके अलावा देश के लिए और देश के विकास के लिए भी मतदान का महत्व अधिक है। भारत जो विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहां हर व्यक्ति के 1 वोट का मुख्य योगदान रहता है, जो देश विकास के लिए और देश के शासन की दिशा को तय करने में जरूरी है। हम सभी को लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान जरूर करना चाहिए। संस्था एडमिन गणपत सिंह ने बताया की शासक के बिना शासन चलाना संभव नहीं है और शासक का चयन जनता करती है। जनता के मध्य के योगदान से ही देश में शासक चुना जाता है। लोकतांत्रिक व्यवस्था को मतदान के बिना कायम रखना संभव नहीं है।मतदान का एक महत्व हर व्यक्ति को समझना चाहिए। हर व्यक्ति के पास अपने वोट की शक्ति को अपने देश के प्रति इस्तेमाल करना अनिवार्य है और इमानदारी के साथ अपने देश के ईमानदार और नेक शासक उम्मीदवार को वोट देकर उसे विजय बनाना चाहिए ताकि देश के विकास में सुधार आ सके और देश प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके। संस्था के द्वारा पूरे राजस्थान में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी अपील की जा रही है। इस में प्रहलाद पुजारी विजय पुजारी प्रदीप पुजारी अनिल पुजारी रामस्वरूप सेन साधना सेठी राखी आर्य राजेंद्र आर्य उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!