Dark Mode
ग्यारह घंटे तक चलेगा मतदान

ग्यारह घंटे तक चलेगा मतदान

बारां। विधानसभा चुनाव के तहत जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में 25 नवंबर को होने वाले मतदान में मतदाता ग्यारह घंटे की अवधि में सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मताधिकार का प्रयोग कर सकंेगे। इसके लिए मतदाता वोटर आईडी सहित निर्वाचन आयोग की ओर से मान्य फोटोयुक्त दस्तावेज का उपयोग कर सकेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव के लिए जिले में एफएसटी, एसएसटी, वीएसटी सहित अन्य निगरानी व सुरक्षा दल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं। मतदान दिवस पर एरिया व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार भ्रमण कर समन्वय बनाए रखंेगे। जिले में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी के लिए स्वीप कार्यक्रम के माध्यम से मतदाताआंे के बीच लगातार जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। मतदाताआंे की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विभिन्न मोबाइल एप के बारे में भी मतदाताआंे को जानकारी दी जा रही है। सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की सुविधा के बेहतर इन्तजाम बनाए गए है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 32 मतदान केन्द्र ऐसे रहेंगे जहां पूरी कमान सिर्फ महिला कार्मिक संभालंेगी। वहीं सभी विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग व युवा कार्मिक मतदान कराएंगे। मतदान दिवस पर मतदाताओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल सहित अन्य सुरक्षा बलों को नियोजित किया जाएगा। मतदान में उपयोग ली जाने वाली ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डमाईजेशन 2 नवंबर को होगा।
उन्होंने बताया कि मतदान के लिए मतदान दल कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है तथा द्वितीय प्रशिक्षण 16 से 18 नवंबर तथा 19 से 21 नवंबर के बीच बटावदा स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में दिया जाएगा। अंतिम प्रशिक्षण 24 नवंबर को कोटा रोड़ स्थित राजकीय उच्च महाविद्यालय के खेल मैदान में होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!