नन्दीशाला के लिए हरिद्वार से कावड़ लेकर व्यास हुए फलोदी को रवाना
फलोदी . उपखण्ड के निराश्रित पशु ओर गौवंश के लिए बनाई गई नन्दीशाला के शुभारम्भ के लिए कोंग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव एवम गौसेवक महेश पुत्र पन्नालाल व्यास हरिद्वार से कावड़ लेकर फलोदी के लिए रवाना हुए। जानकारों ने बताया कि फलोदी नंदीशाला में निराश्रित पशु व गौवंश के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त चिकित्सालय के संकल्प को लेकर विधानसभा क्षेत्र फलोदी के महेश व्यास आज श्रावण के दूसरे सोमवार को हरिद्वार से कांवड़ लेकर फलोदी को रवाना हुए है। । बताया कि ये यात्रा लगभग 800 किलो मीटर की होगी जो राजस्थान के सबसे लंबी कांवड़ यात्रा होगी। ज्ञात रहे महेश व्यास पहले भी नंदीशाला को लेकर बहुत कुछ कर चुके है यहां तक कि उन्होंने नन्दीशाला निर्माण होने तक अन्न का भी त्याग किया है। व्यास ने ये यात्रा गौवंश के लिए की जो बहुत ही उपलब्धि व सराहनीय कार्य है।