Dark Mode
‘‘एरिया डोमीनेशन’’  अभियान में पकड़ा एक वांछित फरार वारंटी

‘‘एरिया डोमीनेशन’’  अभियान में पकड़ा एक वांछित फरार वारंटी

टोंक।  जिला पुलिस द्वारा जिले में चलाये जा रहे ‘‘एरिया डोमीनेशन’’  अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना मेहन्दवास में एक फरार वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना में पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज अजमेर द्वारा चलाये गये ‘‘एरिया डोमीनेशम’’  अभियान के अन्तर्गत अति. पुलिस अधीक्षक टोंक आदर्श चौधरी के पर्यवेक्षण में थाना मेहन्दवास क्षैत्र में निवासरत वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए थानाधिकारी मेहन्दवास उदयवीर सिंह के नेतृत्व में हैड कानि. बन्नालाल, कानि. रवि कुमार, हनुमान एवं हरिनारायण की पुलिस टीम का गठन किया गया, जिसके द्वारा थाना मेहन्दवास के हार्डकोर अपराधी तथा पुलिस थाना सांगानेर जयपुर के दो स्थायी वारंटों में वांछित अपराधी मुस्लिम उर्फ अर्जुन पुत्र मसूद खां (50) साल निवासी हसनपुरा थाना मेहन्दवास को गिरफ्तार किया गया है। उन्होने बताया कि गिरफ्तार किये गये अपराधी को थाना सांगानेर को सुपुर्द किया गया है, जिसे थाना सांगानेर द्वारा संबंधित न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!