आरसीए अध्यक्ष गहलोत के जन्मदिन पर वार्ड कप क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
प्रतियोगिता के शुभारम्भ में कोंग्रेस नेता कुम्भसिंह पातावत ने टॉस किया जिसमें कल्याणसिंह की सिड टीम ने टॉस जीता।
इसके बाद उद्घाटन करते हुए प्रदेश सचिव महेश व्यास ने बॉल फेंकी बोर कोंग्रेस नेता कुम्भसिंह पातावत ने बेट से बॉल मारकर क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू करवाई।
इस कार्यक्रम में नगरपालीका अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, प्रदेश सचिव महेश व्यास, वरिष्ठ नेता कुंभसिंह पतावत, पुलिस उप अधीक्षक रामकरणसिंह मलिंडा , थानाधिकारी राकेश ख्यालिया , रेशमाराम, हजारीराम गोदारा,केशुराम मेघवाल, शिशपाल सरपंच,ओमाराम सरपंच,दिलेर सिंह भाटी,आशु सिंह,शम्भू खान, ओमप्रकाश सोनी, आदि कई जनप्रतिनिधियों के अलावा प्रतियोगिता संयोजक नितिन थानवी, भोमराज गुचिया, दिलीप शर्मा, हितेश थानवी, मुरली व्यास, हेमन्त व्यास, एफ एल व्यास, मुकेश पंवार आदि लोग मौजूद रहे । शुभारम्भ मैच कल्याणसिंह की सीड टीम व बाप टीम के बीच राष्ट्रगान के बाद शुरू हुआ। सभी मैच नोक आउट मैच है टीम के संयोजक नितिन थानवी ने मैचों के आयोजन का कार्यभार संभाला। बताया कि प्रति दिन 7 या 8 मैच करवाये जाएंगे। प्रतियोगिता में कुल टीम वार्ड ओर ग्रामीण मिलाकर 115 टीमें हिस्सा ले रही है। प्रतियोगिता के शुभारंभ में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी युवा बड़े उत्साह के साथ उपस्थित रहे और स्टेडियम के शानदार विकास के लिए नगरपालीका अध्यक्ष महेश व्यास एवम प्रदेश सचिव महैश व्यास का आभार जताया।