बूथ संख्या 44 की वार्ड सभा का आयोजन
रतनगढ़। राजकीय संचियालाल बैद बालिका उ मा विद्यालय में बूथ संख्या 44 की वार्ड सभा का आयोजन रामगोपाल चौधरी पूर्व पालिका उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुआ। बूथ लेवल अधिकारी इमरान खान ने मतदाता सूची का अवलोकन कराया व वोटर हेल्पलाइन एप्प ,सक्षम एप्प, सी विजिल एप्प की जानकारी दी गई। मतदाता सूची में नाम जुड़ाने, हटाने व संशोधन के चलने वाले अभियान के बारे मे बताया गया।इस अवसर पर संस्था प्रधान रुकमणी, श्रवण ढाका, बीएलओ पर्यवेक्षक मनोज सारस्वत, नरेंद्र स्वामी , कमला देवी, वंदना अग्रवाल ,नीतू वर्मा ,गुड्डी मीना, साधना शर्मा उपस्थित थी।