सभापति का वार्ड वार्डवासियों ने किया स्वागत व सम्मान
सीकर. कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित कंचन नगर वार्ड नंबर 46 में रविवार को सुबह वार्ड वासियों द्वारा सभापति का स्वागत व सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया। वार्ड वासियों ने सभापति जीवण खां व नगर परिषद के वरिष्ठ एक्सईएन रवीन्द्र कुमार का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सभापति ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या ड्रेनेज की है जिसको 31 करोड़ की लागत से शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण करवा कर क्षेत्र वासियों को पानी निकासी की समस्या से निजात दिला दी जाएगी । उन्होंने कहा कि पिछले 5 वर्षों में विधायक राजेंद्र पारीक के आशीर्वाद से शहर में रिकार्ड विकास कार्य हुए हैं । शीघ्र ही पूरे शहर को सीवरेज से जोड़ दिया जाएगा। सभापति ने क्षेत्र वासियों को विश्वास दिलाया कि आपके क्षेत्र में विकास कार्यों में पैसे की कोई कमी नहीं दी जाएगी। वरिष्ठ एक्शन रविंद्र कुमार जैन ने उपस्थित लोगों से कहा कि सड़क निर्माण व नाली निर्माण कार्य में थोड़ी बहुत लोगों को परेशानियां जरूर आती हे उस दौरान क्षेत्र के लोगों का पूर्ण सहयोग मिलेगा तो शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।इस दौरान ग्यारसी लाल शर्मा , विजय सिंह , धनजी पारीक , भवानी सिंह राठौड़ , पवन सिंह राठौड़ ,राजेन्द्र सिंह शेखावत ,हिम्मत सिंह मोनवाड़ी, ,संजय पारीक ,लाटा शर्मा , महावीर सिंह फौजी , पाबूदान सिंह , राम प्रसाद शर्मा , शेर सिंह , ,शक्ती सिंह , कुशुवंत सिंह , मदन लाल सैनी , बजरंग लाल सैनी सहित वार्ड वासी मौजूद थे। सम्मान समारोह में सभी व्यवस्थाएं विक्रम सिंह मोहनवाड़ी की तरफ से की गई थी। कार्यक्रम का संचालन मगन सिंह शेखावत ने किया।