Dark Mode
मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत हुए मोदी का देखा लाइव प्रसारण

मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत हुए मोदी का देखा लाइव प्रसारण

अलवर l भारतीय जनता पार्टी कि अलवर शाखा की ओर से जिले भर में मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है l जिला स्तरीय कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के अंबेडकर नगर स्थित भाजपा के कार्यालय पर किया गया है l इसके अलावा सभी भूत केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया है  l वही अलवर शहर में शहर विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी द्वारा मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के तहत बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया l जिसमें भाजपा के पार्षद एवं पदाधिकारी मौजूद रहे l  इसके अलावा स्थानीय विधायक संजय शर्मा एवं नगर परिषद सभापति घनश्याम गुर्जर भी मौजूद रहे l इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भोपाल में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करने के कार्यक्रम का लाइव दिखाया गया है l इस दौरान शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समारोह को संबोधित करते हुए बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है और बताया गया है कि बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को बुध को मजबूत करने के लिए स्थानीय लोगों के सुख दुख में काम आना चाहिए एवं उनके दैनिक जीवन में सहयोग प्रदान करना चाहिए l इसके अलावा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को चुनाव के समय ही नहीं बल्कि पूरे साल स्थानीय लोगों के बीच रहकर उनसे संवाद बनाए रखना चाहिए l कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव प्रसारण किया गया l जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को पांच वंदे मातरम ट्रेन का शुभारंभ किया है एवं इनमें से दो ट्रेन मध्यप्रदेश के लिए दी गई है l वहीं उन्होंने बताया कि विदेश यात्रा के दौरान भी बूथ स्तरीय कार्यक्रम के बारे में जानकारी मिलती रही हैं l उन्होंने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भाजपा की ताकत बताया है l
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!