नुक्कड नाटक टीम द्वारा जल संरक्षण जागरूकता अभियान का आयोजन
छीपाबडौद . नेहरू युवा केंद्र बारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवम जल शक्ति मन्त्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत जिला युवा अधिकारी कुमार मधुकर के दिशा निर्देशन में छीपाबडौद ब्लाक के दीगोद जागीर मे कैच दी रेन भाग 3 .0 विषय पर वर्षा जल संरक्षण के अन्तर्गत गन्धर्व संस्थान छीपाबडौड के पवन रावल . चेतन ' लखन ' मुरली मनोहर नुक्कड नाटक टीम द्वारा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया । जिसमे यूवाओं के मध्य पानी बचाओ पर लोकगीत : ... रोको रोको मत बहने दो अमृत है यह पानी ', घणी घणी हुई रे बरसात पानी कठे गयो, बींदणी पानी तो भर लाई रे टूटी खुल्ली ही छोड़याई रे..... एव नाटक के माध्यम से सभी को पानी के दुरुपयोग रोकने, वर्षा जल संरक्षण, और भविष्य में पानी के लिए हम सबको परेशान न होना पडे क्योंकि जल ही जीवन है इसे व्यर्थ न बहाये व्यर्थ बहाने का मतलब है स्वयं के जीवन को जोखिम मे डालना । कार्यक्रम में बताया कि हम किस तरह रोजमर्रा की जिंदगी में पानी का दुरुपयोग करते है पानी को बचाना हमारा परम कर्तव्य है । हम सभी को हमारी जिम्मेदारी सुनिश्चित करनी होगी तभी हम पानी को बचा सकते हैं । केच दी रेन 3.0 मुहिम एव जल शक्ति अभियान के तहत बारिस के पानी संचय करके उसे पीने योग्य कपडे धोने शोच एवं कृषि कार्यो हेतु भी उपयोग मे ले सकते है।आज बहा देगें तो हम कल पानी के लिए तरसेगें इसलिय हमे पानी के व्यर्थ बहाव को रोकना चाहिए | युवाओ ने बढ चढकर भाग लिया | यह गतिविधि सम्पूर्ण जिले में संचालित हो रही है।