वार्ड 5 में पानी का संकट पार्षद ने समस्या हल करवाने की मांग की
फलोदी। शहर के संजय नगर वार्ड 5 के काफी इलाकों में पिछले 6 माह से पेयजल संकट से आमजन परेशान है। वार्ड 5 की पार्षद उमा थानवी ने अनेको बार जलदाय विभाग को इस संकट से हो रही परेशानी के निस्तारण की मांग की गई मगर कोई सुनवाई नही हो रही है।
वार्ड पार्षद थानवी ने बताया कि विभाग के अधिशाषी अभियंता जो कि वर्तमान में अधीक्षण अभियंता का कार्यभार देख रहे जो कि पूरे जिले के विभाग के मालिक है। उनसे तीन माह से निरंतर पेयजल संकट को दुरस्त करवाने की मांग की जा रही है मगर हालात में कोई सुधार नही हो रहा है। पार्षद ने पुनः एस ई से मांग की है कि संजय नगर के आधे भाग में पानी की सप्लाई जनता को मुहैया करवाकर राहत पहुँचावे। उन्होंने बताया की विभाग के कनिष्ठ अभियंता को भी जानकारी देने के बावजूद मोके पर नही आ रहे है। जबकि एसई से वार्ता करने पर जबाब मिलता है कि जेईएन को मौके पर भेज रहे है, मगर मोके पर कभी जेइन आया नहीऔर अधिकारियों को झूठा बता दिया जाता है कि संजय नगर में पानी आ रहा है। पार्षद ने एस ई से मांग की है कि आप स्वयं मोके पर पहुँचकर हकीकत देखकर समस्या का समाधान करावे।