Dark Mode
जलदाय विभाग की लापरवाही से पाइप लाइनों से बह रहा पानी

जलदाय विभाग की लापरवाही से पाइप लाइनों से बह रहा पानी

कवाई. कस्बे में जगह-जगह जलदाय विभाग की पाइपलाइनें  लीकेज हो रही है जिनसे हजारों लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है आए दिन लीकेज हो जाने के कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है कस्बे में कई जगह जलदाय विभाग की पाइप लाइन लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहने से बर्बाद हो रहा है  कस्बे वासियों ने बताया विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही के चलते रोजाना कई जगह लीकेज  हो रही पाइप लाइनों से कीमती पानी बर्बाद हो रहा है कस्बे में कई कालोनियां ऐसी भी है जहां पर पानी सही से नहीं पहुंच पा रहा तो कई जगह नल जाने के बाद पानी की मोटर चलाएं तब 10:15 मिनट पानी आता है इस पानी की समस्या से जूझ रहे लोगों ने इधर-उधर निजी ट्यूबवेलों से 400 से 500 रुपए प्रति माह के हिसाब से पानी घरों तक पहुंच रहा है पेयजल पाइप लाइन कई दिन से लीकेज होने से रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है पाइप लाइन के लीकेज को ठीक करवाने के लिए जलदाय विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं देने से पानी बर्बाद हो रहा है
 
,,, पीयूष मित्तल ने बताया। मेरी दुकान के सामने ही जलदाय विभाग ने पाइप लाइन को अंडरग्राउंड निकाला था इस खड्डे को ऐसे ही खानापूर्ति कर छोड़ दिया जिससे यह खड्डा काफी गहरा हो गया है जिससे यहां पर। हादसा होने का अंदेशा बना रहता है इस खड्डे के पास से ही करीबन 1 दर्जन गांव का रास्ता भी यहीं से जा रहा है इस खड्डे की मरम्मत करवाकर इसको पूर्ण तरीके से सही करवाएं,,,
,,,हेमंत मित्तल ने बताया जलदाय विभाग के कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया उसके बावजूद भी इस लीकेज पाइप लाइन पर ध्यान नहीं दिया इस पाइप लाइन से पानी बहते हुए करीबन 1 महीना हो गया एक कर्मचारी को तो मैंने कई बार अवगत करा दिया कहता है कि ठेकेदार करेगा हम क्या करें ,,,
 
,,,विनोद नागर ने बताया जलदाय विभाग ने कुछ समय पहले कोटा धरनावदा स्टेट हाईवे पारलिया रोड के पास  पाइपलाइन को अंडर ग्राउंड निकाला था पाइप लाइन को अंडरग्राउंड निकालने के बाद गड्ढे को भी पूर्ण तरीके से नहीं पूरा गया  जिससे सीसी सड़क टूट टूट कर काफी गहरा गड्ढा हो गया है जिससे यहां पर आए दिन हादसे देखने को मिलते हैं पूर्व में भी हम तीन चार दुकानदारों ने इस खड्डे में मिट्टी कंकर डालकर इसे पूरा था पक्का निर्माण नहीं होने से वापस काफी गहरा गड्ढा हो गया है कस्बे में कई जगह नलों के पाइपोंसे  वह जलदाय विभाग की पाइप लाइन से पानी बहता रहता है जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है  इस खड्डे की मरम्मत करवाकर इसको पूर्ण तरीके से पुरवाया जाए ताकि वाहन  चालक व राहगीरों को परेशानी ना हो,,, इस मामले की जानकारी लेने के लिए जेईएन को कई बार कॉल किया परंतु कॉल रिसीव नहीं किए

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!