Dark Mode
गौ सेवार्थ लगाई पानी की खेलिया

गौ सेवार्थ लगाई पानी की खेलिया

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा गौ वंश व अन्य पशुओं के लिए पानी पिने की व्यवस्था करते हुए सीमेंट से बनी खेलियां शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में लगावाई जा रही है।
कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा पिछले तीन सालो से गौ वंश के पानी पिने हेतु सीमेंट से बनी हुई पानी की खेलिया लगवाई जा रही है,जो कि बेसहारा घूम रहे गौ धन व अन्य पशुओं के लिए प्यास बुझाने का सबसे बड़ा साधन साबित हो रही है!दवे ने कहा कि अभी हमारे पास कई समाजसेवी व्यक्तियों ने इनकी मांग की थी तो संस्थान द्वारा कई जगह पर ये खेलिया भेजी गई!अभी तक हमने लगभग 125 खेलिया बालोतरा शहर व आसपास के गाँवो में लगवा दी है जिसमें संस्थान के सदस्य भी आर्थिक सहयोग करते रहते है।
कृष्णा सुंदर कांड समिति अध्यक्ष ईश्वरदास ने कहा कि सुंदर कांड समिति द्वारा भी निरंतर सहयोग करके पानी की खेलिया लगवाई जा रही है इसमें ज़ब भी किसी क़ो आवश्यकता हो वो संपर्क कर सकता है!इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति उपाध्यक्ष घनश्याम राजपुरोहित,ग्रामीण प्रभारी राजेंद्र माली,नगर प्रभारी विमल मालवीय,आनंद दवे,प्रेमदास,बालूदास,भंवरदास,गणपत अवस्थी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!