पुराने चुंगी नाके के पास गड्डे में पलटा पानी का टैंकर
सरवाड़। कस्बे में अजमेर मार्ग पर पुराने चुंगी नाके के पास बीति रात मुख्य रोड पर हो रखे गहरे गड्डो में फसने से पानी का टैंकर पलट गया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद टैंकर को हेड्रो मशीन की सहायता से मार्ग से हटाया गया। मुख्य मार्ग पर हो रखे गहरे गड्डो से मार्ग की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है जिसका खामियाजा वाहन चालको को उठाना पड़ रहा है। रात्रि के समय मार्ग से गुजरते समय वाहन चालकों को गड्ढों का पता नहीं चलता जिसके चलते वाहनों में नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि रोड पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं जिसके चलते हमेशा हादसे का भय बना रहता है। उक्त मार्ग से पूरे दिन भारी वाहनों का गुजरना होता है, इसके साथ ही आसपास के क्षेत्र में स्कूली बच्चों को लाने ले जाने को लेकर भी वाहनों का आना-जाना रहता है। विभागीय अधिकारियों को उक्त मार्ग की की स्थिति से अवगत कराने के बावजूद जर्जर मार्ग को सुधारा नहीं जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों में गहरा रोष व्याप्त है।