बेजुबान गायों को गौशाला में खिलाए तरबूज
कुचेरा. शहर के मेड़ता सिटी रोड स्थित हेमण्डा नाडा गौशाला में सोमवार को गायों को तरबूज खिलाए गए। मदन सांखला ने बताया कि गौशालाओं की गायों को गर्मी के मौसम में बेजुबान पशुओं में पानी की कमी न हो इस हेतु बाबा रामदेव किराना स्टोर के राहुल कच्छावा ने गायों को 2 क्विंटल तरबूज खिलाए।