Dark Mode
भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

मसूदा। ग्राम पंचायत मसूदा निवासी वीरेंद्र सिंह कानावत पहली ही बार में विधायक , पुर्व प्रधान व भाजपा के साधारण कार्यकर्ता बनकर जनता के लिए उठाए कई बार मुददे ,मसूदा विधानसभा की इस ऐतिहासिक जीत ने बता दिया है कि चुनाव ना तो धनबल से जीता जाता है ना फर्जी तरीके से ना जातिवाद से ना झूठे वादे करने से चुनाव जीता जाता है तो सिर्फ और सिर्फ जनता के विश्वास से और निस्वार्थ कार्यकर्ताओं की मेहनत से। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं का हृदय से आभार प्रकट किया और कहा जिन्होंने एक सच्चे,ईमानदार, गौ सेवक, जमीनी कार्यकर्ता और सिद्धांत की राजनीति करने वाले प्रत्याशी को अपना कीमती वोट देकर मसूदा विधानसभा के फर्जी नेताओं और दलालो को सबक सिखा दिया कि दलाली और झूठ की दुकान का एक दिन अंत होता है।मसूदा विधानसभा में नये युग के साथ राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ,मसूदा विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत राजस्थान की कांग्रेस सरकार की झूठी और थोथली गारंटी पर मोदी जी की गारंटी की जीत है, यह जीत प्रदेश में महिलाओं पर हुए अत्याचारों प्रदेश भर में सरकार की तुष्टिकरण रूपी कार्यशैली पर भाजपा की जीत राजस्थान के प्रत्येक प्रदेशवासियों की जीत है भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमारा देश आजादी के अमृत काल में है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए संकलिप्त है और राजस्थान के प्रत्येक नागरिक ने भाजपा को प्रचंड बहुमत देकर मोदी के कार्य और उनके कार्य शैली के प्रति अपना विश्वास व्याप्त किया है खुशी का परिणाम एक ही देख रहे हैं और हम जनता की आशा और अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!