हम केवल बात नही काम में विश्वास करते हैं - विजय कोचर
बीकानेर। पिछली रात को गोचर में छोटे से गौवंश बछड़े पर कुत्तो ने हमला करके घायल कर दिया। शुक्रवार की सुबह गिरधारी सुथार आश्रम गोचर में सेवा के लिए पहुंचे तो गोवंश की हालत बेहद नाजुक थी, चिकित्सा कर्मियों को बुलाकर उनके मरहम पट्टी की गई। परंतु नाजुक स्थिति की वजह से गोचर में छोड़ना उचित नहीं था। शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे गिरधारी जी ने विजय कोचर को फोन किया और पूरी स्थिति बताई। कहां की आप तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था करो ताकि इस बछड़े की जान बचाई जा सके। कुछ स्थानों पर फोन नहीं उठाने के पश्चात नंदी गौशाला के पुरुषोत्तम सोलंकी से बात की गई। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस की व्यवस्था की और नंदी गौशाला में उसके उचित इलाज और खान-पान की व्यवस्था की गई और उसके ईलाज की जिम्मेदारी सोलंकी ने ली। वंदे मातरम टीम तो केवल माध्यम बनती है किसी भी तरह की सेवा और देशभक्ति के काम में हम हमेशा तत्पर और तैयार हैं।