मौसम बनी वसुंधरा राजे समर्थक मंच जिला मंत्री
बामनवास . वसुंधरा राजे समर्थक मंच राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज एवम् जिला अध्यक्ष केशव राजौरा द्वारा बानोर निवासी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा मौसम देवी मीणा को वसुंधरा राजे समर्थक मंच जिला सवाई माधोपुर में जिला मंत्री पद पर नियुक्त किया है । प्रदेश अध्यक्ष विजय भारद्वाज ने विश्वास जताया कि श्रद्धा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की विचारधारा के साथ संगठन की रीति नीति को समझते हुए संगठन को मजबूत बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि हमारा उद्देश्य वसुंधरा राजे के प्रति सेवा भाव रखते हुए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण से उनकी उपलब्धियों को राजस्थान के कोने-कोने में जन-जन तक पहुंचाना है।जिला मंत्री पद पर मौसम देवी के नियुक्त होने पर बामनवास विधनसभा क्षेत्र बामनवास के भाजपा विधायक प्रत्याशी राजेंद्र प्रधान सहित कई कार्यकर्ताओं ने आभार जताया।