Dark Mode
बहरोड़ व आसपास क्षेत्र में मौसम ने ली करवट

बहरोड़ व आसपास क्षेत्र में मौसम ने ली करवट

बहरोड़। बहरोड़ व आसपास के क्षेत्र में गुरूवार को मौसम ने करवट बदल ली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। जिससे वाहन चालकों के साथ-साथ आमजन को परेशानी उठानी पड़ी। दिन बढ़ाने के साथ साथ कोहरा हटने लगा। कुछ देर के लिए गुनगुनी धूप भी निकली। लेकिन दोपहर बाद अचानक से मौसम ने करवट बदली और रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। रूक-रूक कर दिन भर रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा है। जिससे तापमान में गिरावट आने से लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई। मावठ के होने से रबी की फसल सरसों, गेंहू ओर चने को जीवन दान मिल गया। वहीं तापमान में गिरावट आने से सर्दी और ठिठुरन ने जोर पकड़ लिया। सड़क मार्ग पर वाहन धीमी गति से लाइट जलाकर निकलते रहे हैं। लागे सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे हुए और अलाव सेकते नजर आये। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!