कलश यात्रा के साथ आज शुरू होगा सप्ताह भागवत कथा महोत्सव, तैयारियां पूरी
लालसोट। गौरव पथ पर स्थित सावित्रीबाई फुले सर्किल के पास क़रीब छह बीघा जमीन में बस श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ कथा महोत्सव का कलश यात्रा के साथ शुरू होगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई। कार्यक्रम स्थल पर डोम व व्यासपीठ का निर्माण किया गया। वहीं परिसर व इसके बाहरी भाग को चमकीली फर्रियों आदि से आकर्षक सजाया है, जबकि कथास्थल से लेकर महाकाली मंदिर एवं तरफ प्रवेश मार्गों व कथा स्थल के बाहर स्वागत द्वार बनाए है। साथ ही पांडाल में श्रद्धालुओं के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल के अलावा वाहन पार्किंग का भी माकूल इंतजाम किया हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय संतगणो एवं आने वाले विप्रजनों के लिए आवास व भोजन संबंधी व्यवस्थाएं भी कर ली गई है। इधर, व्यवस्था समिति से जुड़े कार्यकर्ता दासानुदास पर्णकुटी आश्रम महाराज मदनमोहनदास मोहन सोनी, सुनील चतुर्वेदी, धर्मेंद्र चोपड़ा,श्याम सोनी, अमित शर्मा, दीपक पुरोहित, सियाराम शर्मा समेत धर्मप्रेमियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियां देखी एवं व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अंतिम रूप दिया। इस दौरान कलश यात्रा सहित पूरे आयोजन से जुड़ी तमाम व्यवस्थाओं को लेकर दायित्व सौंपे गए तथा सभी ने महोत्सव को सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक धर्मलाभ लेने का आह्वान भी किया गया। इस दौरान आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने बताया कि मंगलवार को सुबह आठ बजे से महाकाली मंदिर से गाजे बाजे के साथ इक्यावन सौ महिलाओं द्वारा कलशयात्रा में हिस्सा लेना बताया। वहीं आठ बजे महाकाली मंदिर से बैंडबाजों के साथ कलश यात्रा निकालेंगे, जो खटवा रोड़ होते हुए कथा स्थल गौरव पथ सावत्रीबाई फुले सर्किल के पास पहुंचेगी, जहां कलश पूजन के साथ विसर्जन होगा। इसके साथ ही श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुरू हो जाएगा। मंगलवार से सात दिन कथा चलेगी। जिसके तहत प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से दोपहर 6 कथा होगी। जहां पर्णकुटी आश्रम मदनमोहन दास जी महाराज ने बताया कि भागवताचार्य जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उतराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास जी संगीतमय शैली में कथा श्रवण कराएंगे। कथा के दौरान विभिन्न प्रसंगों पर मनोहारी झांकियां भी सजाई जाएगी। महोत्सव 17 जुलाई तक चलेगा। वहीं सोमवार रात्रि को कथास्थल पर सामुहिक संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की तादाद में भक्तों ने हिस्सा लिया तो वहीं सुंदरकाण्ड के बाद ध्वज एवं मुख्य यजमान बोली भी आयोजित की गई जिसमें ध्वज की बोली 21000 रुपये से शुरू होकर एक लाख इक्यावन हजार में डाक्टर धीरज शर्मा के हुई वहीं मुख्य यजमान की बोली पांच लाख इक्यावन हजार रुपये से शुरू होकर सोलह लाख इकसठ हजार रुपये में मुकेश मीणा कांकरिया के छूटी तों वहीं मंगलवार दोपहर दासानुदास पर्णकुटी आश्रम मदनमोहन दास जी महाराज ने लालसोट क्षेत्र के पत्रकारों से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर चर्चा की जिसमें महाराज ने सभी पत्रकारों का दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया। वहीं महाराज ने बताया कि कथा के अंतिम दिन मुख्य अतिथि धर्मचक्रवती तुलसीपीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी महाराज चित्रकूट धाम, एवं बागेश्वर धाम सरकार के धीरेंद्र शास्त्री समेत अन्य राष्ट्रीय संतगण भागवत कथा में हिस्सा लेंगे।