गायत्री परिवार द्वारा साप्ताहिक हवन अनवरत जारी
पंडेर. धर्मनगरी पंडेर कस्बें में गायत्री शक्तिपीठ परिवार द्वारा विगत 3 वर्षों से अनवरत लगातार हर रविवार को आयोजित साप्ताहिक गायत्री यज्ञ हवन में गौमाता व मानव कल्याण हेतु बागर के बालाजी मंदिर में गायत्री मंत्र जाप व हवन का आयोजन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ परिवार के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सुखवाल ने बताया कि बागर के बालाजी मंदिर प्रांगण में हर रविवार को गौमाता व मानव कल्याण हेतु साप्ताहिक गायत्री हवन अनवरत लगातार जारी हैं। गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा रविवार को सुबह 9 बजे बागर के बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित गायत्री हवन में गौमाता व मानव समाज के कल्याण खुशहाली समृद्धि आरोग्य शांति कल्याण हेतु व क्षेत्र में अच्छी बारिश की कामना हेतु यज्ञ हवन में गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र, वरुण देव की विशेष आहुतियां प्रदान की गई। इस अवसर पर मंत्रोच्चार के साथ पूजा पाठ आरती हवन यज्ञ कर सभी ने गायत्री माता का आशीर्वाद प्रसाद लिया। सभी सदस्यों द्वारा गायत्री मंत्र व महामृत्युंजय मंत्र का अखंड जाप किया गया। वहीं बैठक में सक्रिय सदस्यों द्वारा गायत्री शक्तिपीठ मंदिर के निर्माण विकास हेतु विशेष चर्चा की गई। इस दौरान गायत्री शक्तिपीठ परिवार के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश सुखवाल, मोतीलाल शर्मा, किशनलाल लक्षकार, सत्यनारायण सुवालका, गोविंद शर्मा, महावीर प्रसाद भाट, कुलदीप ताम्बी, सत्यनारायण लक्षकार, लक्की पाराशर आदि हवन में मौजूद रहें।