साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई
शाहपुरा. जिला मुख्यालय शाहपुरा मंगलवार प्रातः 9.30 बजे जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुकेश कुमार मीणा अतिरिक्त जिला कलेक्टर, किशोरीलाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित हुए। कलेक्टर शाहपुरा के द्वारा सभी विभागों की कार्यप्रणाली एवं कार्ययोजना के बारे में चर्चा हुई। चर्चा में कलेक्टर शाहपुरा द्वारा विभागों को उनकी कार्ययोजना में बढ़ोतरी करने एवं कार्यप्रणाली में भी सुधार करने हेतु हिदायत दी गई।