Dark Mode
हनुमान शनि धाम में स्वागत समारोह आयोजित 

हनुमान शनि धाम में स्वागत समारोह आयोजित 

 जोधपुर । प्रताप नगर स्थित हनुमान शनि धाम में रविवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
 इस अवसर पर जीनगर समाज की  कांग्रेस महिला मोर्चा की शांति चौहान को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोधपुर दक्षिण में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने, जानकी दास चौहान अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी की पद्दोनत्ती तथा  तथा हरनावा के विश्व विख्यात जादूगर विराट का सम्मान किया गया ।
     इस अवसर पर हनुमान शनि धाम के गादीपति  गोपाल महाराज ने शांति एवं  जानकी दास की समाज के प्रति उपलब्धियों का विवेचन करते हुए इनका माल्यार्पण तथा साफा पहनाकर स्वागत किया। समारोह में जीनगर समाज संयुक्त महासभा समिति जोधपुर के महासचिव पूनम चंद  डाबी, मंछाराम शिक्षा ट्रस्ट के अशोक कुमार सोनगरा, भोमाराम गोयल, पुखराज सोनगरा पूनम चंद खींची, बाल जादूगर विशाखा डाबी आदि उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!