उप मुख्यमंत्री पे्रमचन्द बैरवा, केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत का स्वागत
ब्यावर। राज्य के उप मुख्यमंत्री पे्रमचन्द बैरवा, केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत मंगलवार को विधायक शंकरसिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने विधायक रावत के निवास स्थान ग्राम हिम्मतपुरा ब्यावर पहुचें। जहा पर विधायक रावत, सभापति नरेश कनोजिया, प्रधान गणपतसिंह जनप्रतिनिधियो व भाजपा नेतओ व कार्यकर्ताओ ने उप मुख्यमंत्री पे्रमचन्द बैरवा व केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, अविनाश गहलोत का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। तत्पश्चात उप मुख्यमंत्री बैरवा व केबिनेट मंत्री कुमावत व अविनाश गहलोत ने विधायक रावत को माला पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री बैरवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर के माध्यम से आमजन को भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ लेने का आग्रह किया। राजस्थान की जनता ने डबल ईन्जन की सरकार बनाई। हमारी सरकार विकास के सभी फायदे आम जनता को देगी। कांग्रेस ने किसानों गरीबों और बेरोजगारो को धोखा दिया। कांग्रेस राज में महिला और दलित अत्याचार मै प्रथम स्थान पर था। हम मोदी जी के नेतृत्व में राज्य की जनता की भावना का ध्यान रख कर सबका साथ सबका विकास व सबके प्रयास से विकास के आयाम स्थापित करेंगे। इसी तरह केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से जिले के सभी आमजन लाभान्वित हो, इसके लिए जिले में ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में इन शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के जनप्रतिनिधि भी शिविरो के बारे में आमजन को ज्यादा से ज्यादा जानकारी दे। एडवोकेट टीकमसिंह चौहान, सरपंच महिपालसिंह, बृजपालसिंह, पार्षद मंगत सिह मोनू, मोतीसिंह सांखला, निर्मल तंवर, भाजपा नेता जेके बल्दुआ, सुभाष राठी, मुकेश गोयर, सांवरलाल गुर्जर, व भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला रावत, पुर्व सभापति बबीता चौहान, पार्षद सुनीता भाटी, पिंकी कुमावत आद ने विधायक रावत, डिप्टी सीएम बैरवा, केबिनेट मंत्री कुमावत का माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेंता ईश्वर तंवर ने किया।