Dark Mode
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश महिला कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत


टोंक (हुक्मनामा समाचार)। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती सुनीता रांदड़ के टोंक आगमन के दौरान अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन टोंक द्वारा स्वागत सम्मान किया गया। महिला इकाई की जिलाध्यक्ष रेखा जाजू ने बताया कि जानकीबाई धर्मशाला में श्रीमती सुनीता रांदड़ का स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर सुनीता रादड़ ने कहा कि आज देश का सामाजिक क्षेत्र हो या राजनीतिक क्षेत्र वैश्य बंधुओं की भागीदारी को दुनिया सराह रही है। देश की आर्थिक स्थिति हो या सामाजिक स्थिति दोनों को आगे बढ़ाने में वैश्य समाज के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने वैश्य समाज के लोगों को सामाजिक क्षेत्र के साथ ही राजनीतिक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश गुप्ता, जिलाध्यक्ष रामजीलाल विजय, जिला महामंत्री महेंद्र दुसाद खंडेलवाल लाला, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत मेहता, भाजपा लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जिला महामंत्री अंजली गुप्ता, संरक्षक लक्ष्मी जैन, बीना जैन, संतोष गुप्ता, गीता विजय, मंजू गर्ग, हेमलता खंडेलवाल, नीता गुप्ता, एडवोकेट कुसुम गुप्ता, संगीता मंगल, सुधा लोधा, सुशीला लोधा, रेखा काहल्या, हेमलता तोषनीवाल, राधा दुसाद, नवल दुसाद, मुन्ना खंडेलवाल, अनिता विजय, युवा प्रदेश मंत्री सुनील जैन, ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कासलीवाल, विष्णु खंडेलवाल सुरेश जाजू, लोकेश गुप्ता सहित वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाए उपस्थित रही।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!