Dark Mode
गौमाता कथावाचक नंदनी सारस्वत का स्वागत

गौमाता कथावाचक नंदनी सारस्वत का स्वागत

 
अजमेर । अजमेर के बी के कौल नगर में प्राचीन बालवीर हनुमान मंदिर में 14 से 18 जून तक होने वाली विशाल दिव्य धेनुमानस गौमाता कथा के लिए कथावाचक श्रीधाम वृंदावन से पधारी पूज्य नंदनी सारस्वत जी का अजमेर आगमन पर रेलवे स्टेशन पर गौ कथा आयोजन समिति द्वारा स्वागत किया गया ।  आयोजन समिति सदस्य एवम् महिलाओ ने चुनरी व शाल ओढ़ाकर राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया । इस अवसर पर कोर कमेटी के राजेंद्र प्रसाद मित्तल, महेंद्र जैन, अशोक शर्मा,  राजेंद्र गांधी, सेवानिवृत जज अजय शर्मा, आभा गांधी, पुष्पा गौड़ सहित अन्य उपस्थित थे । नंदनीजी के साथ राजरानी शर्मा, अंजू भी आए उनका भी स्वागत किया गया ।
भव्य कलश यात्रा आज
प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि गौमाता कथा के प्रारंभ से पूर्व बुधवार को प्रातः 8.15 बजे ज्ञानविहार  स्थित श्रीराम मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी । जिसमे महिलाएं एक रंग के परिधान में सिर पर कलश रख कर चलेगी ।  कोर कमेटी के सदस्य सुनील दत्त जैन, महेश सांखला एवम् संजय अरोरा ने बताया कि कलश यात्रा विभिन्न मार्गो से होती हुई कथा स्थल पहुंचेगी । जहां पंडाल में स्थापित मंच पर कथा विश्राम तक रखे जायेंगे ।  कलश में गुलाबजल एवम् गंगाजल भरा जाएगा । पुष्पों एवम् अशोक पत्तो से सजा कर श्रीफल रखा जाएगा । मोहन खंडेलवाल एवम्  कमल पंवार ने बताया कि कलश यात्रा  घोड़े, ढोल , बैंडबाजे के साथ निकलेगी । पुष्प मालाओं से सजी हुई घोड़ा बग्गी में कथा वाचक नंदनी सारस्वत विराजमान होगी । साथ ही श्रृंगार किए हुए गाय बछड़े पूरी कलश यात्रा के दौरान साथ चलेंगे । कलश यात्रा की व्यवस्था के लिए  ज्योत्सना जैन , आभा गांधी, अंजना मित्तल, सुषमा अग्रवाल सहित महिला समिति की सदस्य मौजूद रहेगी । कलश यात्रा के पूरे मार्ग को केसरिया झंडियों से सजाया गया । साथ ही जगह जगह पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया जाएगा ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!