उप मुख्यमंत्री बैरवा का किया स्वागत
मदनगंज किशनगढ़। उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के किशनगढ़ पहुंचने पर स्वागत किया गया। जयपुर से ब्यावर जा रहे उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा कुछ देर के लिए किशनगढ़ रुके। इस दौरान दूदू के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद जैन, दूदू भाजपा मंडल अध्य्क्ष दातार सिंह मरवा भी साथ थे। उप मुख्यमंत्री का सांसद भागीरथ चौधरी एवम सुभाष चौधरी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बेरवा का हरमाडा चौराहे पर माला साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।