Dark Mode
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का किया स्वागत

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का किया स्वागत

सीकर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार अल्प प्रवास पर गुरूवार को सीकर पहुंची। यहां रामु का बास तिराहे पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दिया कुमारी का स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मोदी व पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी ने कार्यकर्ताओं के साथ उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का अभिनंदन करते हुए भावभीना स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने स्वागत करने पर कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी करणपुर जाते समय कुछ देर के लिए सीकर रूकी थी यहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष पवन मोदी, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, रमेश जलधारी, रामसिंह पिपराली, अशोक चौधरी, अनिता शर्मा, राजकुमार जोशी, राजेश सिंह, राजकुमार स्वामी, विजय सैनी, गोविंद सैनी, सुरेश अग्रवाल, नेमीचंद कुमावत, जगदीश कुमावत, जितेंद्र जांगिड़, जितेंद्र जोशी, तेजपाल शर्मा, विनोद सैन्ी, सीताराम दानोदिया, कंचन अग्रवाल, सुनिता शर्मा, उमा सैनी, रमा शेखावत, बाबुलाल शर्मा, प्रधान मनभरीदेवी, बाबुलाल शर्मा गोकुलपुरा, राजेंद्र शेखावत, अजय ढिकिया, प्रकाश ढिकिया, जीतू सिंह, अम्बिका शर्मा, पूजा सोनी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!