Dark Mode
प्रदेश पदाधिकारी बनने पर मंडेलिया-गोदरा का किया स्वागत

प्रदेश पदाधिकारी बनने पर मंडेलिया-गोदरा का किया स्वागत

 
 
 
रतनगढ ।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा गत सप्ताह जारी की गई जम्बो जेट कार्यकारणी में चूरू जिले की रतनगढ तहसील पर कांग्रेस आलाकमान की विशेष कृपा दृष्टि के मध्य रफीक मंडेलिया को प्रदेश उपाध्यक्ष पुसाराम गोदरा को प्रदेश महासचिव व इंद्राज खीचड़ को जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया था। उक्त नवमनोनित पदाधिकारियों के स्वागत अभिनन्दन के चल रहे दौर के क्रम में आज बुधवार को नगरपालिका रतनगढ ,राजलदेसर के पार्टी पार्षद गणो व शहर तथा देहात कांग्रेस कमेटी के बैनर तले सँयुक्त रूप से तीनो पदाधिकारियों का स्वागत अभिनंदन समारोह स्थानीय रतन महल के हांल में  हुआ। नव नियुक्त पदाधिकारीयो का शहर व देहात ब्लॉक कार्यकारणी टीम व 11 मंडलों के अध्यक्षो ने शहर व देहात अध्यक्ष तरुण चाकलाण, कालूराम मेघवाल तथा पार्षदो ने पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि हेमंत सारस्वत व पार्षद अरविंद चाकलाण की अगवानी में मंडेलिया व गोदरा का शाल ओढाकर साफा पहनाकर व प्रतीक चिन्ह व श्री फल भेंट कर  अभिनंदन किया। स्वागत अभिनंदन के क्रम में नगर को कई संस्थाओ सहित दलीय भावो को पृथक रखते हुए कट्टर भाजपाइयो ने भी दोनों का साफा पहनाकर व माल्यापर्ण कर स्वागत किया। इस अवसर पर अपने अपने संबोधन में मंडेलिया व गोदरा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने जिस विश्वास से हमे दायित्व सौपा है उसे हमे पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे व प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम क्षोर तक बैठे व्यक्ति को भी मिल सके ऐसी भावना से सबको साथ लेकर कार्य करेंगे और आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर से प्रदेश की सत्ता पर कांग्रेस पार्टी सत्तासीन होगी उन भावो से मिलकर कार्य करते हुए पुनः पार्टी का राज लाएंगे। उन्होंने कहा कि चूरू व रतनगढ़
विधानसभा सीट पर एक जुटता के साथ चुनाव लड़ना होगा। कार्यकर्ता के बल पर ही पार्टी आगे बढ़ती है। आयोज्य समारोह को हंसराज पारीक, हेमंत सारस्वत, अरविंद चाकलाण,निरंजन ताम्रायत, अजय बंणसिया, महेश चंद्र पुरोहित, देवकीनंदन पुजारी, शरीफ छिपा, हेमंत सारस्वत आदि ने भी सम्बोधित किया।
आहूत आयोज्य समारोह जो पार्टी की रीढ़ कहे जाने वाले शहर व देहात मंडल की मेजबानी में  तीनों नवमनोनित पदाधिकारियों के लिए रखा जाने के बाद भी  जिलाध्यक्ष खीचड़ व पार्टी बैनर तले निर्वाचित कई पार्षदो की अनुपस्थिति से पार्टी की अंदरूनी कलह भी सामने आ गई। आयोज्य समारोह में पार्षद शशी गौड,सुशील गौड़, जसकरण गौड, दिनेश कुमावत, रामगोपाल चौधरी, मनोज सोनी, आरती महर्षि, युधिष्ठिर जोशी,नबाब गौरी, दिलीप, मो.जब्बार,रणजीत खोथ, भगीरथ नायक, डूंगरमल खटीक, पूर्व पार्षद अनिल पारीक, कैलाश चौधरी, प्रकाश चौधरी, अरुण रामगढ़िया, नरेंद्र धानुका, विकास चमड़ियां, पवन सराफ , गिरधारी लाल रिणवा, एडवोकेट देवेन्द्र चोटिया, श्रवण कुमार काछवाल, विष्णु सराफ, मो.शबीर , संजय जांगिड़, दीपक डिडवानिया, प्रदीप रिणवा, श्यामसुंदर भोजक, वेदप्रकाश चौधरी, धीरज नोहाल, जिमी चोटिया, महेशचंद्र शर्मा, अमीत चौधरी, नवीन चौधरी, 
महेंद्र मेघवाल, केसर सिंह राठौड़ आदि सहित दर्जनों जन उपस्थित थे। वही दूसरी और आयोज्य समारोह में निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवर लाल पुजारी के समर्थको के साथ साथ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष इन्द्राज खीचड़ व बीसुका सदस्य तथा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के चाणक्य वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश चंद्र इन्दौरिया, पार्षद राजेश गहलोत, राजेन्द्र बबेरवाल, अनील जीतू स्योता सहित कई पार्षद व कांग्रेस पदाधिकारी की अनुपस्थिति व कट्टर संघी व भाजपाई परिवारों के चेहरों की उपस्थिति नगर के राजनैतिक गलियारे में चर्चा का विषय बन गई। संचालन पूर्व प्रधान गिरधारी बागड़वा ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!