नववर्ष का उत्साहपूर्वक किया स्वागत, नवसंवत्सर उत्साह से मनाया
नाहरगढ़. कस्बे में सहित क्षेत्र में नव संवत्सर उत्साह पूर्वक मनाया गया। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2080 के स्वागत के लिए लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज पताकाएं लगाई ओर अपने घरों के बाहर रंगोली आदि बनाई। इस दौरान विभिन्न हिन्दू संगठनों ने भी अपने अपने स्तर पर आयोजन कर नववर्ष का स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस दौरान नवरात्रा स्थापना को लेकर लोगों ने देवालयों में जाकर विशेष पूजा अर्चना की और व्रत उपवास आदि रखे।