नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया
तारानगर . तारानगर के क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के नव-निर्वाचित चैयरमैन भगवानदास स्वामी भांमरा व वाईस चैयरमैन सावित्रि सहारण गाजुवास तथा डायरेक्टर सुमन सहू पुनसीसर का क्षेत्रवासियों द्वारा तारानगर के चारण कॉम्पलैक्स में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता समस्या निवारण के प्रदेशाध्यक्ष समाजसेवी अमरसिंह चारण की तरफ से नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों का साफा व शॉल पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता राकेश जांगिड़, जमर दीन तेली, प्रभुदयाल सहारण सहित काफी लोग मौजूद थे।