Dark Mode
पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन

जयपुर। महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को नववर्ष के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे के द्वारा प्रकाशित विभागीय कैलेंडर वर्ष 2026 का विमोचन किया। नववर्ष 2026 के कैलेंडर में उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेनों को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने वर्ष 2026 के कैलेंडर का विमोचन किया। कैलेंडर में उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में संचालित होने वाली वंदे भारत ट्रेनों को प्रदर्शित किया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्राधिकार में 6 जोड़ी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, यह वंदे भारत ट्रेने आमजन में बेहद लोकप्रिय है और यात्रियों को उत्कृष्ट सुविधाओं के साथ तीव्र व सुगम परिवहन उपलब्ध करवा रही है। कैलेंडर में वर्ष 2026 में आने वाले राजपत्रित व प्रतिबंधित अवकाशों को बेहतर व आकर्षक रूप में दर्शाया गया है। इस कैलेडर के प्रकाशन से रेलकर्मियों को कार्ययोजना के अनुरूप कार्य निष्पादित करने में सहायता मिलेगी। श्री अमिताभ, महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने नववर्ष के अवसर पर प्रधान कार्यालय में कार्यरत रेलकर्मियों से उनके कार्यस्थल पर जाकर मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं प्रदान की। इसके साथ ही कर्मचारियों से उनको दिन प्रतिदिन के कार्यों के बारे में बातचीत की। श्री अमिताभ ने विभागाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नववर्ष के अवसर पर अपने लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए और कर्मचारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करने की बात कहीं। महाप्रबंधक महोदय ने विभागाध्यक्षों को वर्ष 2026 के लिए लक्ष्य निर्धारित करने तथा कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के लिए निर्देश प्रदान किए। कैलेंडर विमोचन के अवसर पर श्री अशोक माहेश्वरी, अपर महाप्रबंधक तथा विभागाध्यक्ष व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!