क्या कह रहे है एग्जिट पोल , जरा देखे
त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड इस साल चुनाव में जाने वाले पहले राज्य हैं और सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों, और राजनीतिक पंडितों की पैनी नजर है। हालांकि तीनों राज्यों में नई सरकार 2 मार्च तक ही मिलेगी, लेकिन एग्जिट पोल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टियों की पैनी नजर है।
Meghalaya Election Exit Poll 2023: मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा के आसार :: मेघालय का एग्जिट पोल सामने आ गया है। इस बार किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एनपीपी के खाते में 18 से 24, बीजेपी की 4 से 8, कांग्रेस 6 से 12 सीटें रह सकती हैं। यानी कि किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है। वहीं इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार एनपीपी को 18-24 सीटें मिलने के संकेत हैं। बीजेपी को 4-8 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस को 6-12 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 4-8 सीटें जा सकती हैं। साल 2018 में क्या रहे थे नतीजे 60 विधानसभा सीटों वाले मेघालय में कॉनराड संगमा के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के पास इस समय 20 सीटें हैं। इसके अलावा पिछले चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (यूडीपी) को 8, पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट (पीडीएफ) को 2, भाजपा को 2 और 2 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली थी। ममता बनर्जी की टीएमसी 9 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद यहां विपक्ष में रही।
Nagaland Exit Poll 2023: नगालैंड में एनडीपीपी को 42 और बीजेपी को 25 प्रतिशत मिल सकते हैं वोट:: नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए 27 फरवरी को हुए मतदान में 81.94% प्रतिशत से अधिक मतदान होने की खबर है। वहीं नगालैंड में हुए विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल ने भी अपना अनुमान जताया है। ज़ी न्यूज़ के एग्जिट पोल में नागालैंड में एनडीपीपी बीजेपी गठबंधन को सबसे ज्यादा 67 प्रतिशत वोट का अनुमान है। नगालैंड में बीजेपी एनडीपीपी गठबंधन को 35 से 43 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा एनपीएफ को 2 से 5, एनपीपी को 0 से 1, कांग्रेस को 1 से 3 और अन्य को 6 से 11 सीटों का अनुमान जताया गया है। साल 2018 में क्या रहे थे नतीजे साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में 60 में से 59 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं उसकी सहयोगी नैशनलिस्ट डेमोक्रैटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने राज्य की 16 सीटों पर कब्जा जमाया। कांटे की टक्कर में सत्तारूढ़ नगा पीपल्स फ्रंट (एनपीएफ) को 27 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। सके अलावा एक-एक सीट पर निर्दलीय और जेडीयू उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। वहीं, नेशनल पीपल्स पार्टी (एनपीपी) ने दो सीटें जीती।
Tripura Exit Poll: त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत के साथ फिर से हो सकती है बीजेपी की वापसी:: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड इस साल चुनाव में जाने वाले पहले राज्य हैं और सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों, और राजनीतिक पंडितों की पैनी नजर है। हालांकि तीनों राज्यों में नई सरकार 2 मार्च तक ही मिलेगी, लेकिन एग्जिट पोल पर चुनाव लड़ने वाली पार्टियों की पैनी नजर है। इस बार विधानसभा चुनाव में 81.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) गित्ते किरणकुमार दिनकारो ने बताया था कि 3,337 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव हुआ था। त्रिपुरा में फिर बीजेपी की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 36-45 सीटें मिल रही हैं। जबकि टीएमपी को 9-16 सीटें मिलने का अनुमान है। लेफ्ट+ को 6-11 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 0 सीटें जा रही हैं। 2018 में क्या रहे थे परिणाम 2018 में त्रिपुरा के सभी 60 विधानसभा सीटों पर 18 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल 297 उम्मीदवार मैदान में थे। तब सूबे में सीपीआई (M) की सरकार थी। चुनाव में सीपीआई (M) ने 57, सीपीआई, आरएसपी, एआईएफबी ने एक-एक सीट पर चुनाव लड़ा था।