बच्चों को जैसा आकार दो वैसे बन जाते है-भामाशाह के सी जैन
सुमेरपुर । लायंस क्लब शिवगंज-सुमेरपुर द्वारा होली मिलन समारोह में श्रीपाल नगर, कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ होली खेली गई एवं सभी बच्चों को हर्बल गुलाल लगाया गया। इस मौके पर प्रवासी भारतीय के सी जैन ने कहा कि बच्चे भगवान का रूप होते हैं उन्हें जैसा आकार दो वैसे बन जाते हैं,इस दौरान बच्चों की भोली सूरत देखकर एवं प्यारी बातें सुनकर मन मंत्र मुग्ध हो गया। इस अवसर पर समाजसेवी एवं लायंस क्लब अध्यक्ष संगीता जैन ने कहा कि बच्चों के साथ होली खेल हम सभी लायन साथी अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं,इस अवसर पर बच्चो को मिठाई पिचकारी,हर्बल गुलाल,बिस्किट आदि सामग्री का वितरण किया गया एवं बच्चों के उज्जवल भविष्य के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं बनाई गई। संदीप फाउंडेशन लंदन के अध्यक्ष के सी जैन द्वारा हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया। वही अमित शर्मा राजेश जैन,स्वाति जैन एवं सचिव माधव दत्त दवे उपस्थित रहे। लायन अनिल जैन ने आभार प्रकट करते हुए कहा कि रंगों और उल्लास का त्योहार होली के अवसर पर नन्हे-मुन्ने के हाथों में पिचकारी रंग, गुलाल देखकर मन को प्रसन्नता मिली।