 
                        
        समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू
किसान 30 जून तक ऑनलाईन पोर्टल पर करवा सकेंगे पंजीयन
मंडल प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम की गेंहू खरीद 30 जून तक अनवरत रूप से जारी रहेगी एवं इसके लिए सम्पूर्ण बारदाने तथा भण्डारण की व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि निगम के केन्द्रों पर भारत सरकार के मानदंडो में आने वाला गेंहू सभी पात्र किसानों से खरीदा जायेगा। उन्होंने किसानों से आव्हान किया है कि वे अपनी फसल की कटाई के अनुसार साफ एवं सूखा गेंहू समर्थन मूल्य पर विक्रय करने के लिए 30 जून तक अपना पंजीकरण राजस्थान सरकार की वेबसाइट  पर उपलब्ध विकल्प गेंहू खरीद के लिए किसान रजिस्ट्रेशन अथवा  पर जाकर पंजीकरण संबंधी जानकारी प्राप्त करके गेंहू खरीद के लिए 25 जून तक पंजीकरण करवा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा रबी विपणन वर्ष 2023-24 के लिए 2125 रूपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य घोषित किया है। इसके साथ ही इस वर्ष असमय बरसात के कारण गेंहू की फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है जिसको देखते हुए किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा गुणवत्ता मापदंडो में छूट प्रदान की है एवं अब गेंहू की फसल में 80 अनुपात तक चमक विहीन दाने होने पर भी 5.31 रू. प्रति क्विंटल की कटौती के साथ गेंहू विक्रय किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि गेंहू में टूटे हुए एवं सिकुड़ें दानों की प्रतिशतता से 6 अनुपात से अधिक एवं 18 अनुपात से अधिकतम होने पर भी प्रति 2 अनुपात की बढोतरी पर 5.31 रू. प्रति क्विंटल की कटौती के साथ गेंहू विक्रय किया जा सकता है।
ये दस्तावेज लगाने होंगे-
उन्होंने बताया कि किसानों को पंजीकरण के लिए जन आधार कार्ड होना आवश्यक है जिसके माध्यम से किसान के व्यक्तिगत विवरण, जमीन, फसल बुवाई का प्रमाणिक विवरण एवं बैंक खाते का विवरण प्राप्त किया जाएगा। किसान एफसीआई की मंडियों में गेंहू विक्रय करने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं एवं उनको खरीद के लिए जारी तिथि के 10 दिवस में अपना गेंहू विक्रय कर सकते हैं। उन्होंने सभी किसानों से आव्हान किया है कि वो अपने जन आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते की जांच कर लें एवं आवश्यक हो तो अपडेट करवा लेंवे क्योंकि फसल का भुगतान जन आधार कार्ड से लिंक बैंक खाते में ही किया जाएगा।
 
                                                                        
                                                                    