श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब द्वारा व्हील चेयर वितरण
फतेहपुर शेखावाटी। श्री लक्ष्मीनाथ लायंस क्लब फतेहपुर शेखावाटी द्वारा 04 व्हील चेयर का वितरण किया गया। आज ने बताया कि क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़ ने बताया कि एक व्हील चेयर राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बेसवा रोड़ फतेहपुर में,एक व्हील चेयर राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रघुनाथपुरा फतेहपुर में,एक व्हील चेयर राजकीय स्वास्थ्य केन्द्र बीबीपुर में,एक व्हील चेयर जरूरत मंद विनोद कुमार शर्मा पुत्र श्री रतन लाल महर्षि निवासी फतेहपुर को सप्रेम भेंट की।इस अवसर पर क्लब सचिव लायन ओ पी जाखड़,लायन ध्रुव इन्दोरिया,लायन मनोज शर्मा, लायन करण सिंह जाखड़, लायन श्रीराम थालोड़,लायन सुशील चोटिया, लायन अजित मिश्रा, बाबूलाल भोजक,सरिता हुड्डा आदि ने सेवा कार्य में सहयोग किया।