पुरूष मतदान के लिए जाते समय परिवार की महिला मतदाता को भी ले जाये साथ : आईजी शेर
बाप। आईजी पुलिस जयनारायण शेर रविवार शाम को बाप पहुंचे। आईजी रेंज शेर ने बाप थाना परिसर में सीएलजी सदस्यो व महिला सुरक्षा सखियों की बैठक भी तथा उनसे संवाद किया। बाप थाने में उनको गार्ड आॅफ ऑनर दिया गया। आईजी शेर ने बाप कस्बे में मतदान बूथों का मौका निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। उन्होने बाप क्षेत्र के संवदेनशील व अति संदेशनशील बूथो का फीड बैक भी लिया। बाप थाने के मुख्य गेट के पास जन सहयोग बनाई गई प्याऊ का भी उन्होने लोकार्पण किया। बाप से वे नोख के लिए रवाना हो गये। थाना परिसर मंे आयोजित बैठक में आईजी शेर ने पहले यंहा की समस्याओं के बारे मेंे जानकारी ली। पूर्व सरपंच पहाड़सिंह रावरा ने कहा कि सोलर कंपनियों के आने क्षेत्र का विकास हुआ है। लेकिन बाहरी व्यक्तियों के आने से अपराध भी बढे। उन्होने बताया कि बाहरी लोगों का पुलिस सत्यापन आवश्यक रूप से होना चाहिए। साथ ही पुलिस द्वारा समय समय पर फीड बैक भी लेते रहना चाहिए। महेश पालीवाल होपारड़ी ने बाप में ट्रैफिक पुलिस लगाने तथा सुरक्षा सखी गायत्री पुरोहित ने बाप पुलिस थाने में एक और महिला कांस्टेबल लगाने की मांग रखी। हेमासिंह, सृष्टि, पूर्व सरपंच किशनलाल पालीवाल, देवकिशन पालीवाल, मनोज लोहिया, बशीर खां, नंदकिशोर तंवर, शिव सोनी ने भी कुछ युवको द्वारा तेज रफ्तार बाइके चलाना, ओवर लोड वाहन, यातायात सहित कई समस्याएं रखी। बैठक में ही आईजी शेर ने बाप में एक और महिला कांस्टेबल लगाने की तत्काल घोषणा कर दी। साथ ही बाप थानाधिकारी से ट्रेफिक पुलिस के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिये। आइजी ने बाप कस्बे में मुख्य जगहो पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आगामी कुछ दिनों में बैठक लेने के लिए डिवाईएसपी को निर्देश दिये। आईजी शेर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भय मुक्त तथा शांतिपूर्वक तरीके से हो इसकी पूर्ण तैयारी की जा रही है।
निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, भय रहित होगा मतदान, प्रतिशत बढ़ाने पर भी दिया जोर
आईजी शेर ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष व भय मुक्त तथा शांतिपूर्वक तरीके से हो इसकी पूर्ण तैयारी की जा रही है। चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए विभिन्न मामलों में दर्ज आरोपी, अशांति उत्पन्न करने में सहयोग करने के सन्देहप्रद लोग, नशेड़ी तथा पुराने कई मामलों में नामजद व्यक्तियों को शांति व्यवस्था के मद्देनजर 107 ओर 116 में पाबन्द किया जा रहा है। इसी तरह आचार संहिता लगने के बाद सभी लाइसेंस धारी हथियार वाले लोगों से आग्रह रहेगा कि वे अपने हथियार चुनाव के दौरान पुलिस थानों में जमा करवा देवें । उन्होने चुनावों में कम मतदान प्रतिशत को लेकर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि चुनावों में अामतौर पर मतदान 60 या 65 फिसदी ही होता है। 35 से 40 फीसदी लोग सरकार चुनने में अपना कतर्व्य नहीं निभाते। जो मतदान प्रतिशत होता है, उसमें भी महिला मतदाताओं की संख्या कम है। उन्होने कहा कि मतदान प्रतिशत विशेषकर महिलाओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूकता की जरूरत है। उन्होने कहा कि पुरूषों का दायित्व बनता है कि वे मतदान करने जाते समये अपने परिवार की महिलाओं को भी आवश्यक रूप से मतदान के लिए साथ लेकर जाये। उन्होने कहा कि जागरूक लोग चुनाव को लेकर कंही भी कुछ गलत हो रहा हो उसकी तुरंत पुलिस को सुचना देवे। उन्होने बताया कि चुनाव आयोग ने भी एक एप जारी किया है। जिसमें चुनाव से संबधित कोई अंवाछित गतिविधि हो रही हो तो उसका तुरंत विडियो बनाकर उसमें अपलोड करना है। यह सीधा चुनाव आयोग के पास जायेगा।
आर्थिक मजबूती के लिए निवेश करने वाले संस्थाओंे का करे सहयोग
आईजी शेर ने कहा कि क्षेत्र का विकास आर्थिक रूप से मजबूति से बढ़ाना है तो निवेश करने वाली संस्थाओं का सहयोग करे। बड़ी बड़ी कंपनियों के निवेश से हजारो लोगोंे को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। उन्होने यह भी कहा कि अापराधिक तत्व गिरोह बनाकर निवेशको के कार्य में बाधा डाल रहे है तो उसकी सूचना पुूलिस को देवे। पुलिस भी ऐसे गिरोह पर नजर बनाये हुए है। एसपी हनुमान प्रसाद मीणा, डिप्टी रामकरण सिंह मलिंडा, बाप थानाधिकारी हमीरसिंह, सीएलजी सदस्य मांगीलाल पालीवाल, देवकिशन पालीवाल, जुगल तंवर, गोसेवक मनोज लोहिया, मनोज पुरोहित, हनुमान तंवर मनचीतिया, महिला सुरक्षा सखी अनुराधा तंवर, मानषी तंवर सहित बड़ी संख्या में लोग मौज्ूद रहे।